Haryana
Trending

रानियां में आत्मनिर्भर भारत को लेकर जागरूकता अभियान, शीशपाल कंबोज का बड़ा संदेश II

रानियां में आत्मनिर्भर भारत को लेकर जागरूकता अभियान, शीशपाल कंबोज का बड़ा संदेश II

रानियां-(जैकी बाँसल):- अनाज मंडी रानियां स्थित सिंगला भवन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करीवाला मंडल के भाजपा अध्यक्ष रणमाल बालासर ने की और मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा हलका प्रतिनिधि शीशपाल कंबोज थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया गया और इस अभियान के प्रति अपने परिचितों को भी प्रेरित करने का संकल्प करवाया गया। मुख्य वक्ता शीशपाल कंबोज ने अपने संबोधन में कहा कि आत्म निर्भर अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंनेे कहा कि त्योहारों का सीजन है ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि स्वदेशी अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाएं। वोकल फॉर लोकल अभियान स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ायेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉम्र्स से लोगों को बड़ी राहत मिली है और बाजारों में जबरदस्त रौनक बढ़ी है। जीएसटी दर घटने से हर वर्ग को फायदा पहुंचा है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणमाल बालासर, राजकुमार मेहता, भारत भूषण शर्मा, गौरव मेहता, इंद्रपाल खिलेरी, पूर्व सरपंच राजेंद्र कंबोज, रामलाल एडवोकेट, सरपंच गुरमुख सिंह, भूपेंद्र सिंह कंग, जगदेव दुसाद, बलविंदर सिंह, रामलाल थानेदार, सुरेंद्र भरनाला, मुंशी राम मैहला, राजेंद्र थ्योरी, पूर्ण सिंह, सुरेंद्र हांडा, सुखबीर सिंह, गुलजार सिंह, काबल सिंह, लखबीर सिंह प्रेमी, गुरदेव सिंह, गुरनाम सिंह व कुलवंत सिंह सहित भाजपा के अनेक नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button