Haryana
Trending

एक साल से फरार अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार II

एक साल से फरार अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना रानिया पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे अवैध शराब तस्कर का आरोपी की मलकीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी थेहड़ी मोहर सिंह, थाना रानिया, जिला सिरसा गिरफ्तार किया गया है। प्रबन्धक थाना रानिंया निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि एएसआई देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व 14 सितंबर 2024 को गश्त के दौरान मुखबरी मिलने पर पुलिस टीम ने गांव थेहड़ी मोहर सिंह में रेड की। मुखबरी के अनुसार आरोपी अपने घर पर नाजायज शराब बेचने का कार्य करता था। पुलिस को देखकर आरोपी एक सफेद प्लास्टिक कैनी में रखी नाजायज शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया था। मौके पर कैनी की जांच करने पर 36 बोतल अवैध शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में धारा 61/4/20 एक्साइज एक्ट के तहत थाना रानिया में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 08 अक्तूबर 2025 को आरोपी मलकीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी थेहड़ी मोहर सिंह, थाना रानिया, जिला सिरसा को काबू किया। दौराने अनुसन्धान आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button