जिला पुलिस के विशेष अभियान में सफलता अवैध पिस्तौल के साथ युवक काबू II
जिला पुलिस के विशेष अभियान में सफलता अवैध पिस्तौल के साथ युवक काबू II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा की अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाईन सिरसा ने आरोपी हरमनप्रीत सिंह उर्फ खुशी पुत्र नम्बरदार, निवासी गांव चौरमार, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है । प्रबंधक थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया की एसआई सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 07 अक्तूबर 2025 को वे अपनी टीम सहित गश्त पर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा में मौजूद थे, तभी मुखबरी से सूचना मिली कि एक युवक वैदवाला मोड़, सेक्टर-20 हुडा सिरसा के पास अवैध हथियारों सहित खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने फौरन मौके पर रेड की और संदिग्ध युवक को काबू किया, जिसकी पहचान हरमनप्रीत सिंह उर्फ खुशी पुत्र नम्बरदार, निवासी गांव चौरमार, जिला सिरसा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी दाहिनी जेब से एक 315 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद हुई। बरामद हथियार को मौके पर कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25(1B)(a)/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन सिरसा में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे जेल सिरसा मे भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



