Haryana
Trending

घर में सेंधमारी कर भागा था आरोपी, सिरसा पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा II

घर में सेंधमारी कर भागा था आरोपी, सिरसा पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे तीसरे आरोपी बलवंत सोनी उर्फ बन्तु पुत्र देसराज सोनी, निवासी वार्ड नं. 19, गुरुनानक कॉलोनी, श्री विजयनगर, जिला श्रीगंगानगर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की दिनांक 28 नवंबर 2023 को शिकायतकर्ता गौरव डिगोरा पुत्र स्व. कैलाश चन्द्र निवासी 44-एफ ब्लॉक सिरसा की अनुपस्थिति में उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के गहने, चांदी के आभूषण और करीब एक लाख रुपये नगद चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत भेजा चुका है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए दिनांक 08.10.2025 तीसरा आरोपी बलवंत सोनी उर्फ बन्तु पुत्र देसराज सोनी, निवासी वार्ड नं. 19, गुरुनानक कॉलोनी, श्री विजयनगर, जिला श्रीगंगानगर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button