Haryana
Trending

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस का रोष मार्च, वोट चोरी के खिलाफ शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान II

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस का रोष मार्च, वोट चोरी के खिलाफ शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान II

महेंद्रगढ़-(राधेश्याम दिलीवान):- महेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक यादवधर्मशाला में आयोजित हुई। इस दौरान राहुल गांधी के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहतहस्ताक्षर अभियान चलाया गया और रोष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथिपूर्व विधायक राव दान सिंह रहे,जबकि अध्यक्षता जिला प्रधानसत्यवीर यादव झूकिया ने की। जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यादवधर्मशाला से बालाजी चौक, शंकर मार्केट और सब्जी मंडी रोड होते हुए भगवान परशुरामचौक तक मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से जनसंपर्क किया और हस्ताक्षरअभियान में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राव दान सिंह नेकहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राव दान सिंह ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहाकि 14 अक्टूबर को हस्ताक्षर किए गए फॉर्म राहुल गांधी कोसौंपे जाएंगे। यह ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ राहुल गांधी का एक महत्वपूर्णमिशन है। राव दान सिंह ने आरोप लगाया कि इस अभियान के माध्यम सेलोग सरकार और चुनाव आयोग के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि वोटचोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं, जिससे लोकतंत्र खतरे में है।कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हरसंभव लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक-एक घरमें 700 वोट बनवाए गए हैं, जिसने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है।जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव ने कहा कि यह मुहिम अब रुकने वाली नहीं है। कांग्रेसपार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहेंगे और सरकार और अधिकारियोंको अपनी मनमानी नहीं करने देंगे। राहुल गांधी का यह मिशन पूरे भारत में’वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि वर्तमान सरकार को लेकर लोगों में काफी रोष है, क्यों कि सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है और किसानों के साथ भी अन्याय कर रही है, जैसे बाजरा खरीद न करना।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button