लोहारू प्रशासन की अनूठी पहल बालाजी डाक ध्वजा यात्रियों के लिए सेवा शिविर आयोजित II
लोहारू प्रशासन की अनूठी पहल बालाजी डाक ध्वजा यात्रियों के लिए सेवा शिविर आयोजित II


लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- लोहारू एसडीएम कार्यालय व तहसील कर्मियों की ओर से बालाजी डाक ध्वजा ले जा रहे भक्तजनों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लोहारू एसडीएम मनोज दलाल के मार्गदर्शन में लगाया गया। शिविर में सालासर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए दूध, पानी, मेडिकल जांच एवं एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन करना पुण्य का कार्य है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से उन भक्तों के लिए की गई है, जो लोहारू क्षेत्र से करीब 200 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे है ओर डाक ध्वज लेकर जा रहे है।इस शिविर में यशु मेडिकल द्वारा दवाई ओर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की गई। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक जयवीर गिल,रामकुमार, एडवोकेट महेंद्र बारवास, रिंकू जागिड़ सहित समस्त कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।। #newstodayhry @newstodayhry



