Haryana
Trending

बीके अस्पताल में तंबाकू पीने वालों पर कसा शिकंजा II

बीके अस्पताल में तंबाकू पीने वालों पर कसा शिकंजा II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बीके अस्पताल फरीदाबाद में तंबाकू मुक्त भारत 3.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ मानसिंह की अगवाही में मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को नशे से दूर रहने और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया।, इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल अस्पताल परिसर में बीडी सिगरेट पीने और गुटखा खाने वालों को पकड़ा और उनसे नगद जुर्माना वसूल करते हुए उन्हें जागरूक भी किया और समझाया l डॉ. मान सिंह ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में तंबाकू, शराब या अन्य नशे के सेवन से लोग मानसिक राहत तो ढूंढते हैं, लेकिन यह राहत अस्थायी होती है और लंबे समय में यह गंभीर मानसिक रोगों का कारण बन जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सिविल अस्पताल में घूम कर बीड़ी सिगरेट और तंबाकू खाने वाले कई लोगों को पकड़ा उन्हें जागरूक किया और नगद जुर्माना भी वसूला l, उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार 2 महीने तक जारी रहेगा और किसी भी हॉस्पिटल या अन्य सार्वजनिक जगहों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनसे जुर्माना वसूला जाएगा l, उन्होंने कहा कि सिर्फ जुर्माना वसूलना ही उनका मकसद नहीं है बल्कि लोगों को तंबाकू के सेवन के प्रति जागरूक करना उनका मुख्य मकसद रहेगा इसके लिए गांव के अंदर भी यह अभियान चलाया l जाएगा l, इस मौके पर तंबाकू का सेवन करने वाले पकड़े गए लोगों ने डिप्टी सीएमओ के सामने कान पड़कर माफी मांगी और भविष्य में तंबाकू का सेवन न करने की बात कही ll #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button