Haryana
Trending

मजदूर की मौत का मामला, साथी पर गुप्तांग में हवा भरने का आरोप II

मजदूर की मौत का मामला, साथी पर गुप्तांग में हवा भरने का आरोप II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला के साहा इलाके में एक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर के साथी ने उसके गुप्तांग में प्रेशर से हवा डाल दी जिस वजह से मजदूर की मौत हो गई है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत सौंपी फिलहाल मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस मामले में आगे की जांच जारी है। मृतक की पहचान केसरी में रुई की फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर ने अपने साथी के गुप्तांग में प्रेशर से हवा भर दी, जिस कारण उसकी मौत हो गई। बिहार निवासी सुमित गोंडा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ केसरी में रहता है। उसका भाई गनोरी कोरा केसरी स्टेशन के पास राम स्पेन कंपनी में काम करता था।उसे फोन आया कि उसके भाई की फैक्ट्री में तबीयत खराब हो चुकी है। उसे कहा कि वह गनोरी को अस्पताल लेकर जा रहे हैं और रास्ते में मिलने को कहा। रास्ते में गए एंबुलेंस में उनके साथ बैठ गया। मोहडी में आदेश अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन चंडीगढ़ में पहुंचने पर डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया। सुमित ने कहा कि इसके बाद वह फैक्ट्री में आया तो उसे पता चला कि झारखंड निवासी आशीष हमेशा उसके भाई के साथ बहस बाजी करता था। उसके भाई के शरीर पर रुई लगी हुई थी जिसे आशीष ने कहा कि मैं तेरी रुई उतारता हूं। उसके बाद आशीष ने प्रेशर से उसके गुप्ताँग में हवा भर दी। गुप्तांग में हवा भरने के बाद उसे अंदरूनी चोटे आई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button