सिरसा पुलिस को बड़ी सफलता, घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस को बड़ी सफलता, घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-((अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सदर सिरसा पुलिस ने एक आरोपी अनमोल भोला पुत्र लखविन्दर सिंह वासी इन्दरा विकास कॉलोनी सिरसा को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक थाना सदर सिरसा निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया की शिकायत कर्ता सोनी कुमारी पत्नी शिशु कुमार निवासी इंद्रा विकास कॉलोनी शाहपुर बेगू, सिरसा ने दिनांक 10 जुलाई 2025 को थाना सदर सिरसा में शिकायत दी थी कि वह लगभग 15 दिन पहले अपने गांव बिहार गई हुई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का ताला तोड़कर घर में खड़ी ई-रिक्शा की चार बैटरियां और एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया।। शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी अनमोल भोला पुत्र लखविन्दर सिंह वासी इन्दरा विकास कॉलोनी सिरसा को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया ।। #newstodayhry @newstodayhry



