Haryana
Trending

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.1 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10.1 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सी0आई0ए0 सिरसा पुलिस ने एक  युवको को 10.01 ग्राम  हेरोइन  सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। सीआईए सिरसा प्रभारी उप नि0 प्रेम कुमार ने बताया की  दिनांक 11.10.2025 को ASI संदीप कुमार CIA स्टाफ सिरसा अपनी टीम के साथ गश्त व वाहन जांच दौरान टी-प्वाइंट रामपुरा ढाणी बरुवाली से भावदीन रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान भावदीन की ओर से एक काले रंग की एक्टिवा स्कूटी  पर एक युवक आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस पार्टी को देखकर स्कूटी मोड़ने की कोशिश की, परंतु स्कूटी बंद हो जाने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिंगारा सिंह पुत्र काला सिंह निवासी भावदीन जिला सिरसा बताया। स्कूटी की डिग्गी की जांच करने पर उसमें से एक पारदर्शी पन्नी में 10.1 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना डिंग सिरसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी/61/85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आगे की तफ्तीश थाना डिंग सिरसा द्वारा की जा रही है। प्रबन्धक थाना  डिंग  उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि  आरोपी  को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन  तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध पुलिस को सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस पोर्टल व टोल फ्री नम्बर 1933 पर पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना चौकी को दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button