Haryana
Trending

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विज्ञान, कला और संस्कृति का मेला II

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विज्ञान, कला और संस्कृति का मेला II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 113वें वार्षिक महोत्सव का होगा आयोजन, गुजरात और पंजाब के गवर्नर होंगे शामिल निर्देशक प्रवीण कुमार शर्मा ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 113 वे वार्षिक उत्सव का उद्घाटन 15 तारीख को शाम के समय होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन आर्य सभा के प्रधान सीतीश बंधु के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में साइंस एग्जीबिशन लगाया जाएगा जो बच्चों ने साइंस के मॉडल बनाए हैं उनको प्रदर्शित किया जाएगा इसके साथ-साथ 25 पेंटिंग की एग्जीबिशन भी लगाई जाएगी तो वहीं जो बच्चों ने क्ले के मॉडल बनाए हैं उनको भी प्रदर्शित किया जाएगा। शाम को 7:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसके मुख्य अतिथि लेडी गवर्नर होगी उनके साथ-साथ गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 16 तारीख की सुबह 9:30 बजे फिजिकल एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया आएंगे। इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा फिजिकल एक्टिविटी दिखाई जाएगी जो अभिभावक और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग आएंगे वह उनको देख पाएंगे। यह वार्षिक उत्सव 15 और 16 अक्टूबर को किया जा रहा है इसमें यह मुख्य कार्यक्रम रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button