Haryana
Trending

अंबाला शहर नगर निगम से निर्वाचित मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के नए ऑफिस का उद्घाटन हुआ I I

अंबाला शहर नगर निगम से निर्वाचित मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के नए ऑफिस का उद्घाटन हुआ I I

अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला शहर नगर निगम से निर्वाचित मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के नए ऑफिस का उद्घाटन हुआ जिसमें अंबाला शहर के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर मेयर शैलजा सचदेवा को गुलदस्ता भेंट करके बधाई व शुभकामनाएं दी, शैलजा सचदेवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सफाई व्यवस्था और पानी निकासी की रहेगी जिसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं और जो कार्य करने में देरी हो रही है उसके लिए भी लगातार मीटिंग ली जा रही है जल्द से जल्द लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी उन्होंने सभी अंबाला वासियों का तहे दिल से धन्यवाद किया है कि उन्होंने अपना कीमती वोट देकर मुझे मेयर पद दिया है मैं हमेशा उनके आभारी रहूंगी, आने वाले समय में हर गली मोहल्ले में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी, ताकि समय पर लोगों को हर प्रकार की सुविधा मिल सके, मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहां की जो जिम्मेवारी अंबाला शहर के जनता ने उन्हें दी है वह उसे पर खरा उतरेंगे हम लगातार अंबाला शहर के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में अंबाला शहर में कोई भी दिक्कत परेशानी नहीं रहने दी जाएगी I I #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button