madhya pradesh
Trending

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक II

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक II

शिवपुरी-(मनमोहन सैन):- शिवपुरी-प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की जिला स्तरीय अभिकरण की बैठक गतदिवस आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने की। जिला अभिसरण के जिला अधिकारी एवं ग्राम स्तरीय समिति के सदस्य, संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले में चयनित नवीन ग्रामों की विकास योजनाओं एवं चल रहे कार्यों का विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत शिवपुरी जिले में 22 नवीन ग्रामों का चयन किया गया है। इन ग्रामों में विकास कार्य कराये जाने हेतु सर्वे, कार्ययोजना ग्राम स्तरीय समिति के अनुमोदन उपरांत ऑनलाईन व्ही.डी.पी. तैयार करने हेतु संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के मार्गदर्शन में, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री, कार्ययोजना तैयार कराने के कलेक्टर द्वारा 15 दिवस में सम्पूर्ण कार्य करने निर्देश दिये। कलेक्टर चौधरी द्वारा स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं एवं सुद्धढीकरण करते हुए सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम को 20 लाख रुपये की राशि प्राप्त होती है जिसका उपयोग प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति एवं आधारभूत ढांचे के विकास में किया जाना है। कलेक्टर द्वारा जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग शिवपुरी को विशेष रूप से निर्देश दिये कि चयनित ग्रामों के पात्र नागरिको को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में किसी प्रकार की कठिनाई न आए। विगत वर्ष के चयनित 20 आदर्श ग्रामों में से 11 आदर्श ग्रामों का सर्वे, ग्राम स्तरीय समिति के अनुमोदन उपरांत, व्ही.डी.पी. ऑन लाईन, एवं चयनित विकास कार्यों की स्वीकृति तथा अनुमोदन किया गया। शेष 09 प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सर्वे, आदि कार्यवाही 07 दिवस में किए जाने के निर्देश दिये गये।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button