सिपाही बलवन्त सिंह को मुख्य सिपाही पदोन्नत होने पर एसपी सिद्धान्त जैन ने दी बधाई ll
सिपाही बलवन्त सिंह को मुख्य सिपाही पदोन्नत होने पर एसपी सिद्धान्त जैन ने दी बधाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक हिसार में टेलीफोन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत सिपाही बलवन्त सिंह को मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर एसपी सिद्धान्त जैन ने सिपाही बलवन्त सिंह के कंधों पर पदोन्नति के प्रतीक स्वरूप उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति पुलिस कर्मचारी की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं विभाग के प्रति समर्पण का सम्मान है।
एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने मुख्य सिपाही बलवन्त सिंह को नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य सिपाही बलवन्त सिंह ने पदोन्नति पर एसपी सिद्धान्त जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी विभागीय जिम्मेदारियों का पूरी लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना तथा उनकी मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान देना हिसार पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। @newstodayhry #newstodayhry



