Haryana
Trending

शिक्षकों के खाली पदों को तुरंत भरे सरकार: केडिया II

शिक्षकों के खाली पदों को तुरंत भरे सरकार: केडिया II

शिक्षकों की कमी से हो रहा शिक्षण कार्य प्रभावित: केडिया:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट नवीन केडिया ने प्रदेश में शिक्षकों के हजारों पद खाली होने पर गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही उन्होंने रिक्त पदों को तत्काल भरने की भी सरकार से मांग की है।
यहां जारी बयान में नवीन केडिया ने कहा कि शिक्षकों के 1 लाख 22 हजार पद स्वीकृत हैं लेकिन उनमें 29 हजार 866 पद खाली पड़े हैं। यदि 11 हजार गेस्ट टीचर्स को छोड़ दें तो हालात और भी खराब हैं। प्रदेश में टीजीटी अध्यापकों की भारी कमी के कारण स्कूल स्तर की शिक्षा बहुत अधिक प्रभावित हो रही है। अगर औसत देखें तो कई जगह 500 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था की हालत समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश में एक तरफ बेरोजगारी का दंश है तो दूसरी तरफ लाखों खाली पद हैं। इन पदों पर नियुक्तियां देकर सरकार खाली घूम रहे युवाओं के सपनों को साकार कर सकती है लेकिन ऐसा संभव नहीं हो रहा। एक साल में दो करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली सरकार में युवाओं का सबसे बुरा हाल है।

केडिया ने कहा कि:-

मानसून सत्र के दौरान सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र में रिक्तियों का आंकड़ा लगभग 15 लाख बताया था। खाली पदों को भरें और नौकरियों को हकीकत में बदलें, यह जरूरी है। समय आ गया है कि विकसित भारत को फिक्स इट भारत में बदला जाए। बेरोजगारी भारत के लिए एक विकृति बन गई है। यही कारण है कि लाख कोशिशों के बावजूद गरीबी का दायरा बढ़ता जा रहा है।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button