Haryana
Trending

विश्व एकता और शांति का संदेश: बप्पा के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में विशेष कार्यशाला आयोजित II

विश्व एकता और शांति का संदेश: बप्पा के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में विशेष कार्यशाला आयोजित II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा के प्रांगण में संयुक्त राष्ट्र संघ की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विश्व शांति तथा वैश्विक एकता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेश कुमार ग्रोवर (प्रवक्ता अंग्रेजी) ने अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ आज विश्व के सभी देशों को एक सूत्र में बाँधने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह विश्व शांति, सुरक्षा और सहयोग का प्रतीक है।

उन्होंने बच्चों को बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की विभिन्न संस्थाएँ (एजेंसियाँ) जैसे:-

यूनेस्को (शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के लिए संगठन), यूनिसेफ (बाल कल्याण कोष), डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन), एफएओ (खाद्य और कृषि संगठन), आईएलओ (अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन), यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम), और यूएनएचसीआर (शरणार्थी आयोग)—अपने-अपने क्षेत्रों में विश्वभर के देशों की सहायता कर रही हैं। इन सभी संस्थाओं का उद्देश्य मानवता की सेवा, गरीबी उन्मूलन, शिक्षा का प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं का विकास और वैश्विक सहयोग को सशक्त बनाना है। नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को यह भी प्रेरित किया कि वे विश्व शांति और भाईचारे के संदेशवाहक बनें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शुभकरण शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि:-

संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व का वह संगठन है जिसने मानवता को युद्धों की विभीषिका से बचाने और शांति की दिशा में अग्रसर करने का कार्य किया है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और एक अच्छे नागरिक के रूप में विश्व एकता में अपना योगदान देना चाहिए।” उन्होंने छात्रों को संयुक्त राष्ट्र संघ के आदर्शों — शांति, सहयोग, समानता और मानवता — को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button