Haryana
Trending

भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया बोले सरदार पटेल जयंती सप्ताह भर मनाया जाएगा II

भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया बोले सरदार पटेल जयंती सप्ताह भर मनाया जाएगा II

भाजपा धूमधाम से मनाएगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती: प्रदीप रातुसरिया:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि भाजपा देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को व्यापक स्तर पर मनाएगी। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि सप्ताह भर विविध आयोजन किए जाएंगे। इसके मूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना रहेगी। लोगों को संगठित होने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठकें आयोजित की जा रही है।

रातुसरिया ने कहा कि:-

भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्र के गौरव थे। उनकी अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके कारण भारत एक भारत श्रेष्ठ भारत बन कर उभरा। भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व को लेकर रन फॉर यूनिटी का आयोजन करने जा रही है, जो सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेगी। कार्यकर्ता सरदार पटेल का स्मरण करते हुए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकता की दौड़ लगाएंगे। रातुसरिया ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। स्कूल-कालेज और सार्वजनिक पार्कों में दौड़ के आयोजन करवाए जाएंगे। एक नवंबर से सात नवंबर के बीच स्कूल कॉलेजों में सरदार पटेल पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों को लेकर विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम संयोजक, सहसंयोजक बनाए गए हैं, जो कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्त्ती भूमिका निभाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button