डॉ. सुशील इंदौरा बोले सीएम सैनी की परफॉर्मेंस अभिनेता की तरह, सरकार के वादे रहे अधूरे II
डॉ. सुशील इंदौरा बोले सीएम सैनी की परफॉर्मेंस अभिनेता की तरह, सरकार के वादे रहे अधूरे II


मुख्यमंत्री की बजाय अभिनेता के तौर पर सैनी की परफार्मेंस रही है बेहतर: डा. इंदौरा:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- प्रदेश में भाजपा सरकार की तीसरी पारी व सीएम सैनी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा ने कहा कि सीएम की बजाय अभिनेता (सीएम सैनी) के तौर पर उनकी परफार्मंेस बेहतर रही है। जारी बयान में डा. इंदौरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनावी घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वायदे प्रदेश की जनता से किए थे, लेकिन एक साल का समय बीत जाने के बाद अभी तक कौन सा वादा पूरा किया है। क्या दो लाख लोगों को नौकरी मिल गई। कौशल रोजगार के तहत कार्यरत सभी कर्मचारी पक्के हो गए। महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100-2100 रुपये मिल गए।
उन्होंने कहा कि:-
स्कूल में जाओ तो टीचर नहीं, अस्पताल में जाओ तो डॉक्टर नहीं। यहां तक की सरकार ने कौशल रोजगार में आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं की, जिससे इस योजना में कार्यरत कर्मचारियों के सिर पर हमेशा बेरोजगारी की तलवार लटकती रहती है। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार का दावा था कि शपथ लेने से पहले 24 हजार लोगों को नौकरी देंगे। इसका मतलब साफ था कि पिछली सरकार ने पिछले पांच साल में कोई नौकरी नहीं दी, जिस नौकरी के बारे में दावा किया जा रहा है, ये सब लंबित नौकरियां थीं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एचएसएससी के दफ्तर में करोड़ों रुपये पकड़े गए। बिना पर्ची-बिा खर्ची नौकरी देने का दावा करने वाली सरकार में परचून के सामान की तरह नौकरियां बेची गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हंै, जो शायद ही कभी टूट पाएं। और तो और मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसानों को बरसात से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दीपावली से पूर्व देने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदने का दम भरने वाली सरकार में मंडियों में फसलें भरी पड़ी हंै, मनमर्जी के दामों पर फसलों की खरीद हो रही है। कुल मिलाकर सैनी सरकार की दूसरी पारी के पहले साल में सरकार ने जनहित में ऐसा कोई काम नहीं किया, जोकि उपलब्धियों में गिना जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



