25 लाख का नुकसान! किसान की ढाणी में भीषण आग II
25 लाख का नुकसान! किसान की ढाणी में भीषण आग II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दाऊदसर गांव की ढाणी में आग, किसान को लाखों का नुकसान : गांव दाऊदसर के सोहन लाल मुंड के घर स्थित खेत में बनी ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना में किसान का लगभग 25 लाख रुपए का संपत्ति नुकसान हुआ। आग की चपेट में किसान की पुत्री, पुत्र और वधू के 10 तोला सोना और लगभग 1 किलो चांदी के जेवरात, साथ ही हाल ही में रूस से आए पुत्र द्वारा भेजे गए दो दिन पहले के 2.5 लाख रुपए नकद भी जलकर राख हो गए। इसके अलावा ढाणी में रखे कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गए। दुखद रूप से, मौके पर मौजूद एक बकरी का बच्चा भी आग में जलकर मारा गया। किसान की मेहनत और कमाई से अर्जित उंट गाड़ी की आमदनी भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना स्थल पर सरपंच ओमप्रकाश पारीक और ग्रामीण किसान को ढांढस बंधाते नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि किसान इस क्षति से मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से काफी प्रभावित हैं II #newstodayhry @newstodayhry



