Haryana
Trending

बच्चों ने बाबा तारा जी कुटिया में मांगा आशीर्वाद और किया दर्शन II

बच्चों ने बाबा तारा जी कुटिया में मांगा आशीर्वाद और किया दर्शन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा के रानियां रोड स्थित ब्रह्माण्डनायक अनंतकोटी योगीराज शिव अवतारी श्री बाबा तारा जी कुटिया में आज हिसार जिले के बाण्ङाहेड़ी स्थित आशा हाई स्कूल के 200 विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। स्कूल के यूकेजी से दसवीं कक्षा तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापकों और प्रिंसिपल के साथ पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। कुटिया में पहुंचे अध्यापकों और छात्र छात्राओं ने व्यवस्था को सराहा। साथ ही श्री बाबा तारा जी कुटिया चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन व पूर्व मंत्री गोपाल कांडा तथा कुटिया के मुख्य सेवक व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के सामाजिक – धार्मिक कार्यों को सराहा। भ्रमण के दौरान बच्चों ने सर्वप्रथम श्री बाबा तारा जी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने कुटिया परिसर में बने सुंदर पार्कों का भ्रमण किया, पवित्र गुफा के दर्शन किए और शिवालय में विराजमान नर्मदेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दिव्यता का अनुभव किया। स्कूली बच्चों ने जुरासिक पार्क में विशेष उत्साह के साथ आनंद लिया तथा वृंदावन वाटिका में कृष्ण लीला के दिव्य दर्शन कर अध्यात्म और संस्कृति से गहरा जुड़ाव महसूस किया। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। इस धार्मिक स्थल दर्शन कार्यक्रम में उन्हें न केवल धार्मिक वातावरण से परिचित कराया, बल्कि अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की महानता को करीब से समझने का अवसर भी प्रदान किया है। इस अवसर पर प्रिंसिपल श्री रामचंद्र झुरियां, अध्यापक पूर्ण सिंह, राजेश जाखड़, श्रीमती पूनम पुनियां , श्रीमती सुरैना जाखड़, श्रीमती उर्मिला , श्रीमती पूजा शर्मा और श्रीमती इंद्रावती झुरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में श्री बाबा तारा जी कुटिया की ओर से सभी को प्रसाद वितरित किया गया तथा सभी ने बाबा का लंगर प्रसाद ग्रहण किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button