पलवल पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया।।
पलवल पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत गांव पातली खुर्द में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार एवं डीजीपी शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक टीम गठित की गई है। पलवल पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के नेतृत्व में पलवल जिला में भी नशा मुक्ति टीम का गठन इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की देखरेख में किया गया है। पुलिस टीम द्वारा गांवों व वार्डों में डोर टू डोर जाकर नशा करने वाले व बेचने वाले व्यक्तियों की पहचान करेगी। उन्होंने बताया कि जिले के पांच गांवों को नशा मुक्त गांव घोषित किया गया है। डीएसपी मनोज वर्मा ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। नशे से पीड़ित करीब सोलह व्यक्तियों का इलाज कराया गया। जो नशे को छोडकर सही राह पर चल पड़े है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा बेचने वाले तस्करों के खिलाफ 25 केस दर्ज किए गए है। अभी तक 29 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस नशा की बिक्री को लेकर काफी सजग है। जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल बनाई गई है जो नशा तस्करों पर पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि गांवों में शराब के ठेके बंद करने को लेकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है। यह एक सामाजिक बुराई है। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry



