महिलाओं को आर्थिक संबल की ओर बड़ा कदम – हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना ऐप लॉन्च II
महिलाओं को आर्थिक संबल की ओर बड़ा कदम – हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना ऐप लॉन्च II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार गुरुवार को फतेहाबाद पहुंचे। कैबिनेट मंत्री पंवार ने हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के एप की लाँचिंग के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। कार्यक्रम जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित हुआ। इसमें पूर्व विधायक दुड़ाराम, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, डीसी विवेक भारती सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव के दौरान हर महीने महिलाओं को 2100 रुपए देने की घोषणा की थी। अब उस घोषणा को सिरे चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी का भाषण भी लाइव सुनाया गया। योजना के पहले चरण में एक लाख आय वाली महिलाओं को शामिल किया जाना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 25 हजार महिलाएं ऐसी हैं, जिनके परिवार की सालाना आय एक लाख रुपए से कम है। इन महिलाओं की उम्र 23 से 60 साल है। इन महिलाओं के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाने के लिए जिले में नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर भी कैंप लगेंगे। मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि इस योजना का दूसरा व तीसरा चरण भी होगा। दूसरे चरण में वार्षिक आय की सीमा 1 लाख 80 हजार रुपए तक होगी। यानी गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी। तीसरे चरण में आय की वार्षिक सीमा 3 लाख रुपए तक होगी। पंवार ने कहा कि गांवों में चौपालों में जाने से महिलाएं संकोच करती हैं, इसलिए प्रदेश सरकार की ओर से हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे, ताकि वहां महिलाएं बेझिझक होकर बैठ सकें। इसी तरह पंचायती राज संस्थाओं में भी महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। ऐसी कई योजनाएं महिलाओं को समर्पित की गई है।। #newstodayhry @newstodayhry