बादशाह खान अस्पताल के बाहर रेफर मुक्त धरना विवादों में, कोर्ट ने जताई कड़ी नाराज़गी II
बादशाह खान अस्पताल के बाहर रेफर मुक्त धरना विवादों में, कोर्ट ने जताई कड़ी नाराज़गी II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फ़रीदाबाद के बादशाह सिविल अस्पताल के बाहर कानून को ताख पर रखकर चल रहे धरने से मसाज कराने और तेज आवाज में डांस करने की एक वीडियो सामने आने के बाद रेफर मुक्त धरने पर कई सवाल खड़े हो रहे है ,बता दे की इस तस्वीरों के सामने आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है जिसके चलते अब जल्द ही सतीश चौपड़ा द्वारा रेफर मुक्त धरने का टेंट उखड़ने वाला है। गौरतलब है की सरकारी अस्पताल से 100 मीटर के दायरे में बिना किसी अनुमति के धरने पर बैठने को लेकर परेशान लोगों ने फरीदाबाद कोर्ट में एक याचिका डाली हुई है जिसकी सुनवाई करते हुए हाल ही में माननीय फरीदाबाद न्यायालय ने, करने पर बैठे सतीश चौपड़ा की और से आए वकीलों को न केवल कड़ी फटकार लगाई बल्कि फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर और सिविल सर्जन से भी जवाब मांगा है की आखिर में किसकी अनुमति से यह धरना चल रहा है आइए सुनते है क्या कहना है याचिकाकर्ता के वकील का।। #newstodayhry @newstodayhry



