नव दुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने मार्केट कमेटी लोहारू के वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी का किया सम्मान II
नव दुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने मार्केट कमेटी लोहारू के वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी का किया सम्मान II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- मार्केट कमेटी लोहारू के नव नियुक्त वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी के सम्मान में शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय हांसी रोड पर गुलिया नर्सिंग होम के सामने स्थित होटल एमएस ग्रैंड में आयोजित यह कार्यक्रम नव दुर्गा सेवा सहयोग संस्था के तत्वावधान में हुआ। समारोह में जिओ गीता परिवार के जिला अध्यक्ष नरेश आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद विनोद प्रजापति ने की। मंच का कुशल संचालन जेई बिजेश जावला ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को एक सुचारू और व्यवस्थित रूप दिया। इस मौके पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने इस सम्मान समारोह के आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारे साथी सुभाष सैनी को लोहारू मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन बनाया गया है। यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था हमेशा ऐसे योग्य और कर्मठ लोगों का सम्मान करती रहेगी, जो समाज के हित में काम करते हैं। सैनी ने कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है कि नवनियुक्त वाईस चेयरमैन लोहारू और आसपास के क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा कृषि उपज के विपणन को और अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने में अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करेंगे। समारोह में सम्मानित होने के बाद भावुक हुए नवनियुक्त वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वे कसानों की समस्याओं को हल करने और उन्हें उचित मूल्य दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



