समाधान शिविर में 11 शिकायतें दर्ज, डीआरओ ने अधिकारियों को जल्द निपटारे के दिए निर्देश ll
समाधान शिविर में 11 शिकायतें दर्ज, डीआरओ ने अधिकारियों को जल्द निपटारे के दिए निर्देश ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-डीआरओ संजय चौधरी ने समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त शिकायतों का जल्द समाधान करने का प्रयास करें व शिकायतकर्ता की संतुष्टि करना सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की उच्च अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए शिकायतों के निवारण में कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को अच्छे व्यवहार के साथ सुना जाए। वे सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याएं हल की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के निदान के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। @newstodayhry #newstodayhry




