Haryana
Trending

आर्यन स्कूल सिरसा में गूंजे लोकगीत और रागिनियां, नाथूसरी कलां की टीम बनी ओवरऑल विजेता II

आर्यन स्कूल सिरसा में गूंजे लोकगीत और रागिनियां, नाथूसरी कलां की टीम बनी ओवरऑल विजेता II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन आर्यन स्कूल सिरसा में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले भर के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने नाटक, लोकगीत, लोकनृत्य, हरियाणवी रागिनी आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर ग्रुप डांस, जूनियर सोलो, सीनियर ग्रुप डांस, हरियाणवी रागनी में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर सोलो मैं दूसरे स्थान पर रही ओवरऑल विजेता रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सांई ने विजेता टीमों ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य सतवीर सिंह ढिढारिया ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं  ने विभिन्न विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। जो कि उनके निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि पिछले सालों से जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रही है।

विद्यालय प्रवक्ता दलबीर सिंह ने बताया कि:-

इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, उप जिला शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण, खंड शिक्षा अधिकारी नाथूसरी  चोपटा विजय सचदेवा, नाथूसरी कलां सरपंच रीटा जगतपाल कासनिया ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनतए अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सांई ओवरऑल चैंपियन रहने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर जोकि पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में 11 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया। उन्होंने टीम इंचार्ज मिर्जापुर प्राचार्य राजेश लाखलान, सुलक्षणा सिहाग, सतवीर सिंह, सुमन सहित सभी स्टाफ  सदस्यों, म्यूजिक इंचार्ज हिमांशु, मनोज को भी बधाई देते हुए विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button