Haryana
Trending

लाखों युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग के जाल से बचाएगा नया कानून — प्रदीप रातुसरिया II

लाखों युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग के जाल से बचाएगा नया कानून — प्रदीप रातुसरिया II

युवाओं के लिए कारगर साबित होगा ऑनलाइन गेम प्रतिबंध को लेकर पारित विधेयक: प्रदीप रातुसरिया:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने लोकसभा में ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध को लेकर पारित किए गए विधेयक को सरकार की सराहनीय पहल बताया है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि यह विधयेक युवाओं के भविष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि लाखों युवा ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में अपना भविष्य खराब हकर रहे हंै। छोटे-छोटे बच्चे इन गेम के चक्कर में पडक़र मानसिक रोगी हो चुके हैं। बहुत से युवा इन गेम के चक्कर में पडक़र अभिभावकों के डर से आॢथक नुकसान होने के चलते सुसाइड तक कर रहे हंै, जोकि समाज के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है। रातुसरिया ने कहा कि इस विधेयक को पारित करने का मकसद इन गेम्स की लत, धन शोधन और वित्तीय धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाना है। ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 ऑनलाइन मनी गेम्स से संबंधित विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ बैंकों और वित्तीय संस्थानों को ऐसे किसी भी गेम के लिए धन की सुविधा प्रदान करने या स्थानांतरित करने से रोकने में कारगर साबित होगा। रातुसरिया ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। युवाओं का ध्यान इस प्रकार के प्लेटफार्म से हटाने के लिए खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। गांव-गांव खेल स्टेडियम व व्यायामशालाएं खोली जा रही है, ताकि युवा नशे व इस प्रकार के ऑनलाइन गेम की लत से दूर रहकर अपना भविष्य संवार सकें।। #newstodayhry @newstodayyhry

Related Articles

Back to top button