Haryana
Trending

हरियाणा पुलिस का नशा मुक्त प्रदेश अभियान रंग लाया, फतेहाबाद में तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार II

हरियाणा पुलिस का नशा मुक्त प्रदेश अभियान रंग लाया, फतेहाबाद में तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार II

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने 13.81 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा आरोपी:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट को सफलता हासिल हुई, जहां टीम ने फतेहाबाद जिले के भट्टु कलां थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 13.81 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन, 6000 रुपए की ड्रग मनी, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के सख्त दिशा-निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ  लगातार यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फतेहाबाद यूनिट द्वारा इस प्रभावी कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के कुशल नेतृत्व और उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि सहायक उप निरिक्षक महेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ थाना भट्टू, फतेहाबाद एरिया में ताऊ देवीलाल पार्क के पास घेराबंदी की और मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुशील कुमार निवासी भट्टु कलां के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button