Haryana
Trending

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सिरसा, डबवाली, कालांवाली व ऐलनाबाद में समाधान शिविर आयोजित II

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सिरसा, डबवाली, कालांवाली व ऐलनाबाद में समाधान शिविर आयोजित II

समाधान शिविरों में आईं 8 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत वीरवार को जिला मुख्यालय सिरसा के स्थानीय लघु सचिवालय सभागार के साथ-साथ उपमंडल डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में आमजन की कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। सिरसा में आयोजित शिविर में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने लोगों की जन शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित में शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नागरिकों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके शीघ्र निपटारे के लिए सप्ताह में दो दिन  सोमवार और वीरवार  को जिला और उपमंडल स्तर पर इन समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक इन निर्धारित दिनों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button