Haryana
Trending

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बप्पा में NSS दिवस पर गूंजा सेवा, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश II

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बप्पा में NSS दिवस पर गूंजा सेवा, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 57वाँ स्थापना दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता रैली से हुई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने “प्लास्टिक मुक्त हरियाणा” एवं “प्लास्टिक मुक्त समाज” का संदेश दिया और लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूक किया।शुभकरण शर्मा ने हरियाणा के वीर शहीद राव तुला राम जी के जीवन एवं उनकी शहादत पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि उनकी वीरता और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान से हमें अपने कर्तव्यों का बोध होता है और राष्ट्र सेवा की भावना को हृदय में बसाने की प्रेरणा मिलती है इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी  नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को समाज सेवा, अनुशासन और स्वच्छता जैसे मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि NSS केवल एक योजना नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा भाव और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम है। विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में बच्चों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया और लोगों को भी सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रत्यय (शपथ) ली कि वे अपने समाज के कल्याण के लिए कार्य करेंगे, सदैव स्वच्छता बनाए रखेंगे और महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रकाश सिंह, मनीष मेहता, देशराज, अवतार सिंह, भारत भूषण, रोहित मेहता, दलजीत सिंह, रोहताश कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र शास्त्री, मुंशी राम, सुखदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, सुखविंदर सिंह, रचना मेहता, सरोज रानी आदि शामिल रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए अपना मार्गदर्शन दिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button