Haryana
Trending

राजस्थान बॉर्डर से हेरोइन तस्कर पकड़ा गया II

राजस्थान बॉर्डर से हेरोइन तस्कर पकड़ा गया II

7 ग्राम 23 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले का सप्लायर आरोपी काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए ऐलनाबाद थाना पुलिस ने 7 ग्राम 23 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को तलवाड़ा झील राजस्थान बॉर्डर से काबू कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राजेश उर्फ राजा पुत्र खंजान सिंह निवासी तलवाड़ा झील जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) से काबू कर लिया है । ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया की 2 नवंबर 2025 को ऐलनाबाद थाना की एक पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद क्षेत्र से एक आरोपी को हेरोइन सहित काबू कर उसके खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उक्त हेरोइन राजेश सिंह उर्फ राजा से लेकर आया था। जांच के दौरान सप्लायर आरोपी को ऐलनाबाद थाना पुलिस ने तलवाड़ा झील राजस्थान बॉर्डर पर दबिश देकर काबू कर लिया। उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button