रानियां में विशाल नेत्र जांच शिविर 250 लोगों की जांच II
रानियां में विशाल नेत्र जांच शिविर 250 लोगों की जांच II


आंखों के जांच शिविर में 250 मरीजों की हुई जांच, दवाइयां दी:-
रानियां-(अमन बांसल):- हरियाणा युवा व्यापार मंडल रानियां इकाई व श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में शहर के वार्ड न. 4 स्थित श्री दुर्गा कीर्तन मंदिर रानियां में आंखों की जांच के विशाल शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिरसा डीएमसी मल्टीस्पैशलिटी अस्पताल से डा. आरुषि डूमरा ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 250 मरीजों की आंखों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी निशुल्क बांटी गई। जांच के दौरान जिन मरीजों की आखों में मोतियाबिंद आया उनका आप्रेशन करवाने में भी कमेटी की ओर से सहयोग किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय महासचिव व सिरसा जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ने मुख्यातिथि व नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा ने विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थिति दर्ज करवाई। जबकि अतिथिगण में मुरारी लाल बंसल, अमर सिंह जोसन, संजय डाल, प्रेम वर्मा, पाला प्रधान, सीएम विंडो एमीनेंट पिंचू कालड़ा, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रभान कामरा शामिल रहे। हरियाणा युवा व्यापार मंडल रानियां इकाई के प्रधान सोनू ग्रोवर ने अतिथिगण को बुके देकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि हीरा लाल शर्मा ने कहा कि:-
आंखें कुदरत की ओर से दिया गया अनमोल तोहफा है। इसलिए इसकी सुरक्षा भी जरुरी है। समय-समय पर इनकी जांच अवश्य करवानी चाहिए। नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा ने कहा कि आंखें शरीर की मूल्यावान संपति में एक है। नेत्र में विकार आने से दृष्टिबाधित हो जाती है। इसलिए इनकी जांच जरुरी है। प्रधान सोनू ग्रोवर ने कहा कि किसी भी प्रकार का नेत्र विकार गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए हमें अपनी आंखों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। चिकित्सक आरुषि डूमरा ने बताया कि नेत्र दोषों में मोतियाबिंद, मधुमेह, रेटनोपैथी और ग्लूकोमा शामिल है। वैसे तो हर व्यक्ति को साल में दो बार अपनी आंखों का चैकअप अवश्य करवाना चाहिए। क्योंकि कई बार आंखों के रोग होने का पता नहीं चलता बाद में विकट स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि आंखों में प्रतिदिन ठंडे पानी के छींटे अवश्य मारने चाहिए। आंखों को धूल, मिट्टी से बचाना चाहिए। इस मौके पर संरक्षक पिशोरी लाल चुघ, हरियाणा राज्या गौशाला संघ के ब्लाक प्रधान ओम पोपली, पूर्ण चंद पोपली, आसानंद कालड़ा संदीप गांधी, रिंकु नागपाल, संजय आहुजा, पूर्व पार्षद गुरमीत सिंह, विनोद पबरेजा, सन्नी खुराना, नरेश छाबड़ा, वेद बंसल, मुकेश आहुजा सहित अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



