नशा विरोधी अभियान में सफलता 13.78 ग्राम हेरोइन जब्त II
नशा विरोधी अभियान में सफलता 13.78 ग्राम हेरोइन जब्त II


गांव दड़बा कलां में 13 ग्राम 78 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव दड़बा कलां क्षेत्र से एक युवक को 13 ग्राम 78 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम ने बताया कि नाथूसरी चौपटा थाना की एक पुलिस टीम गांव दड़बा कलां की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव दड़बा में पंहुची तो सामने गली में से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 13 ग्राम 78 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी दड़बा कलां जिला सिरसा के रुप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



