Haryana
Trending

सिरसा पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज — कई आरोपी पकड़े गए II

सिरसा पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज — कई आरोपी पकड़े गए II

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अवैध हथियार से हत्या का प्रयास व नशा तस्करी के मामलों वांछित तीन आरोपी काबू:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा 5 नंवबर से 20 नवंबर तक चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने हत्या प्रयास,अवैध हथियार व मादक पदार्थ अधिनियम के दर्ज मामलों में वांछित तीन आरोपियों को सिरसा पुलिस ने “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के तहत काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि शहर थाना पुलिस सिरसा की जेजे कालोनी पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या का प्रयास व नशा तस्करी के मामलों में घटना के समय से वांछित चल रहे आरोपी अंग्रेज सिंह पुत्र छिंदा सिंह निवासी रानियां चुंगी बाजीगर बस्ती सिरसा को काबू कर लिया है । आरोपी का अपराधिक रिकार्ड खंगाल गया तो उसके खिलाफ शहर सिरसा व थाना रोड़ी में 6 अन्य मामलें दर्ज होने पाए गए है । जबकि ऐलनाबाद थाना पुलिस ने नशा तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामलें में वांछित दो आरोपियों को तलवाड़ा खुर्द राजस्थान से काबू कर लिया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया की अवैध हथियार व नशा तस्करी के तीन मामलों में वांछित आरोपी सुशील उर्फ सुनील पुत्र काला सिंह निवासी गांव तलवाड़ा झील को काबू कर लिया है । वहीं एक अन्य घटना में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में घटना के समय से ही दो मामलों में वांछित आरोपी राजू पुत्र भगवान निवासी वार्ड़ नंबर 17 तलवाड़ा झील राजस्थान गिरफ्तार कर लिया है । उन्होने बताया की ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सिरसा पुलिस लगातार वांछित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं,कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों की धर पकड़ तेज करें अपराधियों की असली जगह जेल है । पुलिस अधीक्षक ने बताया की प्रेदश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश, संगीन मामलें वांछित आरोपी 20 नबंवर तक जेल की सलाखों के पीछे होने चाहिए ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button