सिरसा पुलिस की सख्ती: हेरोइन तस्कर गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस की सख्ती: हेरोइन तस्कर गिरफ्तार II


मोटरसाइकिल सवार युवक 4 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला के नाथूसरी चौपटा थाना की जमाल पुलिस चौकी ने गश्त के दौरान गांव जमाल क्षेत्र से एक युवक को 4 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम ने बताया कि नाथूसरी चौपटा थाना की जमाल पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम गांव जमाल से पदमपुरा रोड की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब पदमपुरा मोङ पर पंहुची तो सामने से एक मोटरसाइकिल सवार युवकआता दिखाई दिया। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गया । पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 4 ग्राम 22 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी पदमपुरा राजस्थान के रुप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



