Haryana
Trending

सोने की चेन चोरी का आरोपी गिरफ्तार II

सोने की चेन चोरी का आरोपी गिरफ्तार II

घर में घुसकर सोने की चैन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जेल से प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए,जिला की थाना रानियां पुलिस ने घर में घुसकर सोने की चैन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि बीती 4 जुलाई 2025 रानियां निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई की रात्रि को अज्ञात लोगों उसके घर में घुसकर सोने की चेन चोरी करके ले गए थे । थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रानियां थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान थाना की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में सलिंप्त आरोपी कुलदीप पुत्र रामदास उर्फ रामू निवासी वार्ड नंबर 15 रानियां को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गए युवक को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर सोने की चेन बरामद की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button