Haryana
Trending

नमस्ते से बढ़ेगा आपसी सम्मान: विश्व नमस्ते दिवस पर सिरसा में दिया गया अनूठा संदेश II

नमस्ते से बढ़ेगा आपसी सम्मान: विश्व नमस्ते दिवस पर सिरसा में दिया गया अनूठा संदेश II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हमें शांति को बढ़ावा देना चाहिए, आपसी संबंधों को मजबूत करना चाहिए, आपस में एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, संघर्षों को बात-चीत के माध्यम से हल करना चाहिए तथा एक-दूसरे का अभिवादन करके दुनिया भर में एकता और आपसी समझ की भावना को पैदा करना होगा तभी हम विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट काॅलोनी में विश्व नमस्ते दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा यह दिवस हमें कम से कम 10 लोगों को नमस्ते कहने के लिए प्रेरित करता हैं, जो सीधे तौर पर हिंसा की बजाय संवाद और शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करता हैं तथा यह दिन एक धर्मनिरपेक्ष अनौपचारिक अवकाश हैं जो 21 नवंबर को 180 देशों द्वारा शांति बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संचार के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता हैं। श्री साहुवाला ने कहा नमस्ते एक भारतीय परंपरा हैं जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देती हैं और विभिन्न संस्कृतियों के बीच सम्मान और एकता की भावना जगाती हैं जो सामाजिक संबंधों को मजबूत करता हैं। उन्होंने कहा यह दिन हमें यह अवसर प्रदान करता हैं कि हम एक-दूसरे के नजदीक पहुंचे तथा आपस में व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करे तथा एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर प्रेम प्यार से रहे।

श्री साहुवाला ने कहा कि:-

हमें अपने मिलने वालों को आज से ही एक सकारात्मक खुशनुमा संदेश भेजना चाहिए और फिर इसे प्रतिदिन अपनी आदत बना लेनी चाहिए जिसके बदले में आपको भी अभिवादन मिलेगा जो आपको दयालु बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने यह शब्द प्रेम, करूणा और शांति के विचारों का प्रतीक हैं जो हमारी दुनिया को खूबसूरत और प्रेमपूर्वक बनाती हैं। उन्होंने कहा हमारी जिंदगी बहुत व्यस्त हो गई और हम सभी मिलने वालों से संपर्क बनाकर नहीं रख सकते इसलिए आज उस व्यक्ति को नमस्ते जरूर बोलना चाहिए जिसके साथ कभी आपका खास रिश्ता रहा हो। उन्होंने कहा भारत की नमस्ते एक सांस्कृतिक परंपरा हैं जिसका भारतवर्ष के साथ-साथ दुनिया भर में प्रचार किया जाना चाहिए जिससे विश्व भर में जो युद्ध हो रहे हैं वो समाप्त हो जाएंगे और सभी लोग आपस में प्रेम, प्यार और एकता के साथ रह सकेगें। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को नमस्ते कहा और हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना कि वह पूरे विश्व में शांति बनाएं रखे और इस अवसर पर अमर साहुवाला, रीना, नीलम, भावना, ममता, रीया मोंगा, संदीप, विजय, अंकुश आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button