सीआईए मिल गेट पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, छीना गया सामान व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।।
सीआईए मिल गेट पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, छीना गया सामान व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार):- सीआईए मिल गेट पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, नगद राशि, बैंक पासबुक की कॉपी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में सीआईए मिल गेट प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि दिनांक 23.09.2025 को शिकायतकर्ता ईश्वर देवी निवासी जवाहर नगर, हिसार ने शिकायत दी थी कि कैमरी रोड स्थित सीआईडी चौक के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा उसका मोबाइल फोन, नगद राशि तथा बैंक पासबुक की कॉपी छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी सुनील पुत्र रतन सिंह निवासी कैंटी चौक, गली नंबर-04, दीप नगर, हिसार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से स्नैचिंग किया गया मोबाइल फोन, नगद राशि, बैंक पासबुक की कॉपी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry
