सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेक बाउंस मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेक बाउंस मामले में वांछित भगौड़ा गिरफ्तार II


चेक बाउंस मामले में वांछित भगौड़ा काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगौड़े को शहर सिरसा क्षेत्र से काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हजारा राम पुत्र काका सिंह निवासी गांव भिरड़ाणा जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है । उन्होने बताया वर्ष 2021 में चेक बाउंस के मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत सिविल लाइन थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया था । उन्होने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी व्यक्ति को बार-बार नोटिस देने के बाद भी आरोपी अदालत से हाजिर नही हुआ । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत द्वारा आरोपी को 11 अक्टुबर 2024 को आरोपी को पी.ओ. घोषित किया था । थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदपी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई थी । उन्होंने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को खैरपूर सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया है, जंहा से उसे न्यायिक हिरासत में सिरसा जेल भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



