70.50 ग्राम हैरोइन व मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू II
70.50 ग्राम हैरोइन व मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू II


70.50 ग्राम हैरोइन व मोटरसाइकिल सहित आरोपी काबू:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीआईए सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम कुमार के निर्देशन में कार्य करते हुए 𝗔𝗦𝗜 बजरंग की टीम ने डिग थाना क्षेत्र में 70.50 ग्राम हैरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया किआज 𝗔𝗦𝗜 बजरंग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पड़ताल अपराध व गश्त रामपुरा ढाणी मोड़, बरुवाली-भावदीन मार्ग पर मौजूद थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस वाहन देखकर घबराकर बाइक मोड़ने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर काबू किया गया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्की पुत्र केसरदास वासी भावदीन जिला सिरसा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल नं HR-24AG-3397 Hero Deluxe के आगे वाईजर में काले मोमी लिफाफे में पारदर्शी पन्नी से 70.50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। बरामद हैरोइन, मोटरसाइकिल व अन्य सामग्री पुलिस ने कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अभियोग सख्या 194.दिनांक 09.08.25.धारा 21B, NDPSथाना डिंग मे दर्ज किया।
प्रबंधक थाना डिंग उप नि. प्रदीप कुमार ने बताया आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा व पुलिस र हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ करके इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



