Haryana
Trending

सिरसा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।।

सिरसा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिरसा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। यात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख सुरखाब चौक से हुआ। भाजपा सिरसा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह के नेतृत्व तथा हरियाणा श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं यात्रा संयोजक रोहतास जांगड़ा की देखरेख में निकली यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान कार्यकतार्ओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति के गीतों की धुन पर कार्यकर्ता जोश के साथ आगे बढ़ते रहे। मार्ग में मौजूद शहरवासी भी इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। अनेक स्थानों पर लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ विक्ट्री साइन बनाकर और देशभक्ति के गीतों पर थिरककर यात्रा का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकतार्ओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महान विभूतियों के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया गया। यात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई सुभाष चौक पहुंची, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यहां स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण करवाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। यात्रा संयोजक रोहतास जांगड़ा ने आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के महान वीर सपूतों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button