Haryana
Trending

जेजेपी 8वीं स्थापना दिवस रैली को लेकर सिरसा में जबरदस्त उत्साह II

जेजेपी 8वीं स्थापना दिवस रैली को लेकर सिरसा में जबरदस्त उत्साह II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर जुलाना में होने वाली रैली के लिए जिला स्तर पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लोगों के उत्साह को देखते हुए यह रैली ऐतिहासिक होगी। शुक्रवार को जारी बयान में जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि पार्टी की जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों व एक एक कार्यकर्ता ने पूरी मेहनत से जिलेभर के तमाम हलकों व गांवों में जन जन से संपर्क कर उन्हें इस रैली का निमंत्रण दिया है। इस निमंत्रण को पाकर जिलावासियों में इस रैली को लेकर खासा उत्साह है। जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि आमजन के उत्साह को देखते हुए यह दावा किया जा सकता है कि इस रैली में सिरसा जिला की हाजिरी बेमिसाल होगी। इस हाजिरी में महिलाओं की संख्या भी रिकॉर्डतोड़ होगी। उन्होंने बताया कि जुलाना में होने वाली इस रैली में जहां पार्टी का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश भाजपा सरकार की बेकायदगियों को उजागर करेगा वहीं पार्टी के आगामी राजनीतिक रणनीति से भी पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया जाएगा। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में होने वाली यह रैली राजनीतिक क्षेत्र में नई इबारत लिखेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button