Haryana
Trending

युवाओं को नशे से दूर रखने को डीएवी स्कूल की अनोखी पहल—श्रीराम पार्क में होगा हवन यज्ञ II

युवाओं को नशे से दूर रखने को डीएवी स्कूल की अनोखी पहल—श्रीराम पार्क में होगा हवन यज्ञ II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नशे के खिलाफ जहां शासन, पुलिस प्रशासन अपनी मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक करने में जुटा है वहीं अब शिक्षा मंदिरों ने भी इसमें अपनी आहूति देना आरंभ कर दिया है। इसी कड़ी में सिरसा के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने प्राथमिकता पर पहलकदमी की है। स्कूल प्राचार्य नरेंद्र दहिया के मुताबिक आगामी 7 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से हुडा सेक्टर-20 स्थित श्रीराम पार्क में स्कूली स्टाफ, 100 विद्यार्थी, उनके अभिभावक, श्रीराम पार्क प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी सतनाम कंबोज, पूर्व बागवानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र बेनीवाल सहित अनेक गणमान्यजनों द्वारा 100 कुंडीय हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य नरेंद्र दहिया ने बताया कि नशे के खिलाफ जागरूकता रूपी आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया जाएगा। इस व्यापक आंदोलन में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सिरसा की अग्रणी भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मास ऐसे ही हवन यज्ञ का आयोजन कर इस जागरूकता अभियान को जारी रखा जाएगा। वहीं श्रीराम पार्क प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी सतनाम कंबोज ने भी समिति की ओर से स्कूल प्रबंधन को इस सामाजिक कार्य में अपना हरसंभव योगदान देने का आश्वासन दिया।।  #newstodayhry @newstodayhry 

Related Articles

Back to top button