सिरसा में पुलिस ने जुआ का भंडाफोड़ किया, 6 गिरफ्तार और 8.01 लाख रुपये बरामद II
सिरसा में पुलिस ने जुआ का भंडाफोड़ किया, 6 गिरफ्तार और 8.01 लाख रुपये बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी सिरसा क्षेत्र में स्थित एक मकान में जुआ खेल रहे 6 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 801000 जुआ राशि बरामद की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीकी श्याम बगीची अनाज मंडी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली अनाज मंडी में स्थित एक दुकान पर कुछ लोग सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे हैं । उक्त सूचना के आधार पुलिस पार्टी ने अनाज मंडी स्थित एक मकान पर दबिश देकर 6 लोगों को 801000 रूपए की जुआ राशि व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार कर लिया । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मनोज कुमार पुत्र हरबंस निवासी सी ब्लॉक सिरसा,जेकी कुमार पुत्र देवराज, राकेश कुमार पुत्र हेमराज निवासियान वार्ड नंबर 3 कालांवाली, गुरप्रीत सिंह पुत्र भुपेन्द्र सिंह निवासी गली मस्जिद वाली सदर बाजार सिरसा, राज कुमार पुत्र कृष्ण लाल वार्ड नंबर 10 कालांवाली व हरभगवान पुत्र शंकर दास निवासी मकान नम्बर 348 न्यू हाउसिगं बार्ड कालोनी सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर आमजन को सुरक्षित माहौल देना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है । पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें,ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।
#newstodayhry @newstodayhry



