“मनमोहन मिढ़ा बने जिला आयोजना समिति के सदस्य, सिरसा के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका II
“मनमोहन मिढ़ा बने जिला आयोजना समिति के सदस्य, सिरसा के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार गठित जिला आयोजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्य मनमोहन मिढ़ा ने पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा तथा सभी पार्षदों का आभार जताया है। सिरसा नगर परिषद के वार्ड – 27 से पूर्व मंत्री एवं HLP सुप्रीमो गोपाल कांडा के समर्थक पार्षद मनमोहन मिढ़ा ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को पराजित कर जीत दर्ज की। जिला में सर्वाधिक 41 मत प्राप्त कर मनमोहन मिढ़ा जिला आयोजना समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। मनमोहन मिढ़ा के निर्वाचन पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही कहा कि सिरसा के विकास में पार्षद मनमोहन मिढ़ा अब आयोजना समिति में सदस्य के रूप में अपनी बड़ी भूमिका निभाएंगे। पार्षद मनमोहन मिढ़ा को पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने भी शुभकामनाएं दीं। सदस्य निर्वाचित हुए पार्षद मनमोहन मिढ़ा ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का आभार जताया। इस अवसर पर पार्षद अंग्रेज बठला, पार्षद राजन शर्मा, पार्षद विक्रम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक सेठी, पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार, सतेंद्र राणा, पार्षद जसपाल सिंह, मनीष कुमार, रोहताश वर्मा सहित अन्य पार्षद एवं प्रमुख लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि जिला आयोजना समिति का मुख्य कार्य जिले के समग्र और संतुलित विकास के लिए योजनाएं बनाना है। समिति यह निर्धारित करती है कि किन योजनाओं व विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। यह समिति सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य बुनियादी क्षेत्रों में आवश्यकताओं का मूल्यांकन करके इनके लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं। #newstodayhry @newstodayhry



