टावर की केबल तार चोरी की को अंजाम देने वाले दो आरोपी चंद घंटो में पुलिस गिरफ्त में।।
टावर की केबल तार चोरी की को अंजाम देने वाले दो आरोपी चंद घंटो में पुलिस गिरफ्त में।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की रोङी थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव सुरतिया में लगे टावर की केबल तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला दो युवकों को रोड़ी थाना पुलिस ने चंद ही घंटो में गिरफ्तार कर लिय है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रोङी थाना प्रभारी ने बताया कि सिक्योरिटी सुपरवाइजर इंद्रदेव पुत्र मनीराम निवासी फरवाई कलां जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 22 अप्रैल की रात्रि को कुछ अज्ञात युवकों ने गांव सुरतिया मे लगे टावर की केबल तार चोरी कर मौका से फरार हो गए । रोङी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना रोङी में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान रोङी थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपी हरजिंद्र सिंह उर्फ गुरी पुत्र जनता सिंह व गुरजीवन सिंह उर्फ अम्मा पुत्र काला सिंह निवासियांन बेहमान कुरसिंह वाला पंजाब को गांव रोङी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । उन्होनें बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा केबल की तार बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




