Haryana
Trending

डीपीएस ग्रेफा ने 13 वर्ष पूर्ण होने पर धूमधाम से मनाया अर्थ-डे स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ।।

डीपीएस ग्रेफा ने 13 वर्ष पूर्ण होने पर धूमधाम से मनाया अर्थ डेस्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ।

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा):-डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने अपना 13वां स्थापना दिवस अर्थ डे पर धूमधाम से मनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी , डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की फाउंडर पैट्रन शैल बाला जैन, नेस्ट मैन ऑफ़ इंडिया राकेश खत्री उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त पक्षियों के लिए घोंसला बनाने , पौधारोपण,‌जूनियर विंग क्लिनिक व मीडिया मंच सहित कई गतिविधियां आयोजित की गई।इस अवसर पर स्कूल के स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर स्कूल के प्रो.वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने स्कूल के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण को लेकर बच्चों के अंदर गंभीरता आए, इसी उद्देश्य को लेकर डीपीएस ग्रेफा ने अपना स्थापना दिवस पृथ्वी दिवस को समर्पित करते हुए मनाया है। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने स्कूल को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए गुणवत्ता व संस्कार के साथ शिक्षा देने के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की। स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि बच्चों को पर्यावरण संरक्षण स्वयं करने के साथ-साथ दूसरों को भी करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी बेहद जरूरी है जिसके लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया है। इस मोके पर पर्यावरण को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button