Haryana
Trending

एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित युवक को दबोचा।।

एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित युवक को दबोचा।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चला जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते शहर के बाजेकां चौक से एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि स्टाफ की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान बस स्टैंड से होते हुए मोरीवाला की तरफ जा रहे थे । इस दौरान पुलिस पार्टी जब बाजेकां चौक सिरसा के नजदीक पंहची तो वेदवाला रोड़ की तरफ से बाजेंका चौक की तरफ एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर तेज-तेज कदमों से खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने आरोपी कमल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गुरू तेग बहादुर नगर सिरसा को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना सदर सिरसा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सदर थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button