हुड्डा पुलिस चौकी ने चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े को दबोचा।।
हुड्डा पुलिस चौकी ने चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े को दबोचा।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला के सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाली हुड्डा पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को शहर सिरसा के हुड्डा सैक्टर से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हुड्डा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नही आया । माननीय अदालत ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को 24 नंबवर 2025 को पी.ओ. घोषित कर सिविला लाइन थाना पुलिस को शीघ्र अति शीघ्र न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए थे । उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि चौकी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव मतड़ जिला सिरसा को हुड्डा सेक्टर सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




