Haryana
Trending

प्राइवेट छात्रों से टिकट के नाम पर वसूली डबवाली में पास नहीं मान रहे प्राइवेट बस ऑपरेटर नीचे उतरने की धमकी वीडियो वायरल ।।

प्राइवेट छात्रों से टिकट के नाम पर वसूली डबवाली में पास नहीं मान रहे प्राइवेट बस ऑपरेटर नीचे उतरने की धमकी वीडियो वायरल ।।

डबवाली- (पंकज गोदारा ):-हरियाणा में सिरसा के डबवाली में प्राइवेट बसों मैं छात्रों से टिकट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। रोडवेज प्रशासन की ओर से बने बस पास ही छात्रों के लिए मुसीबत बन गए हैं क्योंकि इन बस पास को प्राइवेट बस ऑपरेटर मानने को तैयार नहीं है प्राइवेट बस वाले छात्रों से झगड़ा करने पर उतर आए हैं और उनका टाइम तय करने की धमकी देने लगे हैं।बुधवार को डबवाली ऐलनाबाद रूट पर बस में छात्रों की जबरदस्ती टिकट काटने का वीडियो वायरल हुआ है। इस रूट पर काफी छात्र छात्राएं डबवाली मैं पढ़ने के लिए आते हैं यहां ज्यादातर बसों में कंडक्टरों की ओर से छात्रों को टिकट लेने के लिए मजबूर किया जाता है। जब छात्र टिकट कटवाने से मना करते हैं तो वह बहस करने लगते हैं यहां बस से नीचे उतरने की धमकी देने लगते हैं।सरकार के आदेशों में यह लिखा हुआ है कि बस पास प्राइवेट बसों में मान्य होगे।इन आदेशों को कोई भी मान रहा। प्राइवेट ऑपरेटर की ओर से कहा जाता है कि उनके पास इसका कोई आदेश नहीं है।इसके चलते छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।कंडक्टर से जवाब मांग रहे छात्र वायरल वीडियो में छात्र कह रहा है कि बस पास निजी बस में मान्य नहीं होंगे यह कहते हैं कि उनके पास सरकार का कोई लेटर नहीं आया की टिकट नहीं काटी जाएगी क्योंकि पास रोडवेज वह निजी बस में लागू होता है दूसरे वीडियो मैं छात्र कंडक्टर से टिकट काटने के लिए पूछ रहे हैं कि आप बताओ कि कोई लेटर आया है या नहीं और ना ही अपना नाम बताया।एबीवीपी से नगर मंत्री एवं प्रदेश संयोजक दीपांशु का कहना है कि हर रोज प्राइवेट बसों में छात्रों के साथ बस पास होने के बावजूद टिकट के रुपए वसूल किए जाते हैं प्राइवेट बस वाले हर किसी से टिकट के लिए दवा बनाते हैं नए छात्र देखते हैं और नए ही छात्रा हर किसी से टिकट नया लेने पर झगड़ा करते हैं यह ज्यादातर डबवाली से ऐलनाबाद रोड पर है।बुधवार दोपहर को भी डबवाली से ऐलनाबाद जाते समय बस में छात्रों के साथ झगड़ा हुआ अब तो प्राइवेट बस वाले छात्रों के साथ टाइम तय करने को भी धमकी देने लगे हैं। छात्र पढ़ाई करें या झगड़ा करें। अगर प्रशासन ने समय रहते इन प्राइवेट बस वालों पर एक्शन नहीं लिया तो छात्र बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे इसके लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा।प्राइवेट बस एसोसिएशन के प्रधान धन सिंह ने बताया कि सरकार का जो आदेश है सिर्फ रोडवेज बेसन की तर्ज पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाना है जबकि रोड पर परमिट लेने को रोडवेज वह प्राइवेट बस के लिए सब नियम समान है रोडवेज परिवहन विभाग से अलग है।पहले रोडवेज प्रशासन अपने पास बनाता था और निजी बस वाले अपने पास बनाते थे अब पैसे यह रोडवेज विभाग में जमा है और वहीं पास बनते हैं तो प्राइवेट बस वाले उनको क्यों मानेंगे परमिट दोनों ने लिया हुआ है सरकार इन आदेशों को स्पष्ट करें हम कई बार मंत्री वह विभागीय जीएम से मिल चुके हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button